सिमट रही जंगल और इंसान के बीच की दूरी, अब यहां धमके गजराज… घंटों तक अटकी रहीं लोगों की सांसें

लैंसडौन, 27 अक्टूबर 2025: जंगल और इंसान के बीच की दूरी दिन-ब-दिन सिमटती जा रही है। कभी जो हाथी जंगलों की गहराई में विचरते थे, अब गांवों और कस्बों की गलियों तक पहुंच रहे हैं। शनिवार रात ऐसा ही नजारा लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में देखने को मिला, जब एक विशालकाय टस्कर देर रात आबादी वाले इलाके तक पहुंच गया।
हाथी करीब दो घंटे तक सड़क पर टहलता रहा। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह पूरा घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में टस्कर जंगल की ओर लौट गया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि ग्रास्टनगंज क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से हाथियों की आवाजाही थमी हुई थी। वन्यजीव आमतौर पर सनेह और कुंभीचौड़ इलाकों में देखे जा रहे थे, लेकिन शनिवार को हाथी का अचानक यहां पहुंचना स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय बन गया। कई बार विभाग को पत्र देकर चेताया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
हरिद्वार में गंगा तट पर दिखा 15 फीट लंबा किंग कोबरा, मची अफरा-तफरी… देखें वीडियो



