उत्तराखंडराष्ट्रीयशिक्षा

बेहद आसान है Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना… जानने के लिए पढ़ें

खबर को सुनें


देहरादून, 8 अक्टूबर 2025ः भारत में स्वदेशी ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail की चर्चा जोरों पर है। गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail अपनाने के बाद अब कई यूजर्स इस भारतीय सेवा की ओर रुख कर रहे हैं। Zoho Mail पर स्विच करना न सिर्फ आसान है, बल्कि यह भारत की डिजिटल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

अगर आप भी Gmail से Zoho Mail पर स्विच करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें 👇

Zoho Mail अकाउंट ऐसे बनाएं

  • Zoho Mail की वेबसाइट पर जाएं- zoho.com/mail
  • Business या Personal विकल्प में से अपनी आवश्यकता के अनुसार एक चुनें।
  • नाम, यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें (वेरिफिकेशन के लिए दो बार भरना होगा)।
  • टर्म्स एंड कंडीशंस को स्वीकार करें।
  • Sign Up for Free पर क्लिक करें। (अब आपका नया Zoho Mail अकाउंट तैयार है।)

स्वदेशी ZOHO Mail ने मचाई सनसनी…. जानिये किसने बनाया

Gmail से डेटा Zoho Mail में कैसे ट्रांसफर करें

  • Gmail में लॉगिन करें और Settings ⚙️ → See all settings पर जाएं।
  • Forwarding and POP/IMAP टैब पर क्लिक करें।
  • Enable IMAP विकल्प को ऑन करें। (इससे Zoho को आपके Gmail डेटा तक सुरक्षित पहुंच मिलती है।)
  • अब Zoho Mail की सेटिंग्स में जाएं।
  • Import/Export सेक्शन खोलें।
  • Migration Wizard विकल्प चुनें।
  • यहां से आप Gmail के सभी ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स Zoho Mail में ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • Gmail की सेटिंग्स में जाकर अपने Zoho Mail एड्रेस पर Forwarding सेट करें।
  • अंत में, अपने बैंक, सोशल मीडिया और अन्य अकाउंट्स में नया ईमेल एड्रेस अपडेट करें।

Zoho Mail में खास

  • पूरी तरह भारतीय और एड-फ्री ईमेल सेवा
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ डेटा पूरी तरह सुरक्षित
  • कैलेंडर, नोट्स, टास्क और कॉन्टैक्ट्स जैसी इनबिल्ट सुविधाएं
  • बिजनेस और पर्सनल, दोनों के लिए अलग-अलग इंटरफेस

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button