उत्तराखंडधर्म-परम्पराएंसंस्कृति

देहरादून में बारिश से भीगे पुतले, रावण को जलाने में छूटे पसीने..

खबर को सुनें


 

देहरादून, 2 अक्टूबर 2025: दशहरा पर्व पर दूनवासियों ने जहां भव्य उत्सव का आनंद लिया, वहीं बारिश ने रावण दहन की तैयारियों में खलल डाल दिया। शाम को हुई लगभग आधे घंटे की तेज वर्षा ने परेड ग्राउंड सहित शहरभर में लगे पुतलों को भिगो दिया। नतीजतन, समय पर पुतला दहन करना आयोजकों के लिए चुनौती बन गया।

पेट्रोल डालने पर जला रावण
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 121 फीट ऊंचे रावण, 75 फीट कुंभकर्ण और 70 फीट मेघनाद के पुतले खड़े किए गए थे। लेकिन भीगने के कारण उनमें आग पकड़ने में दिक्कत हुई। ऐसे में आयोजकों को मजबूरन पुतलों पर पेट्रोल डालना पड़ा, जिसके बाद रावण दहन संभव हो सका।

भीड़ में रोमांच और निराशा
पुतले देर से जलने के कारण भीड़ में बैठे लोगों को थोड़ी देर तक इंतजार करना पड़ा। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच जब अंततः रावण धधक कर गिरा तो मैदान “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।

अन्य स्थानों पर भी यही हाल
लक्ष्मण चौक, प्रेमनगर और कांवली समेत कई जगहों पर भी पुतले भीगने से आयोजकों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button