आपदा

दून में 72 करोड़ की सड़कें बहा ले गई आपदा

More than Rs 10 crore of the electricity department also got lost.

खबर को सुनें


दून में 72 करोड़ की सड़कें बहा ले गई आपदा

  • 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बिजली विभाग के भी डूबे 

  • देहरादून जिले को 211 करोड़ से अधिक की क्षति

  • डीएम ने दिए त्वरित राहत और पुनर्स्थापना के निर्देश

देहरादून, 23 सितंबर 2025 ; 15 सितंबर की रात हुई अतिवृष्टि से देहरादून जनपद को भारी क्षति पहुंची है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अब तक के आकलन के अनुसार जिले को लगभग 211 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है, हालांकि सर्वेक्षण का कार्य अभी जारी है। क्षति का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
डीएम सविन बंसल ने बताया कि आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का आकलन किया गया है। मझाड़, कार्लीगाड़, भीतरली किमाड़ी, सिरोना-फुलेत, छमरोली, क्यारा, सिल्ला, चामासारी, पुरकुल और धनोला समेत विभिन्न गांवों में हुई क्षति पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सीडीओ, एसडीएम, अधीक्षण अभियंताओं सहित कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि बिजली, सड़क और पेयजल की त्वरित बहाली तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत कार्यों में बजट का इंतजार न करते हुए तत्काल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाएं।
प्रभावित क्षेत्रों में अहैतुक, गृह और अनुग्रह मुआवजा वितरित करने के लिए प्रत्येक स्थान पर वरिष्ठ QRT टीमों की तैनाती की गई है। डीएम ने कहा कि प्रत्येक आपदा प्रभावित तक राहत पहुंचाना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को आदेशित किया कि संपर्क विहीन गांवों को युद्धस्तर पर जोड़ा जाए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें और संयुक्त सर्वे कर हैंड-टू-हैंड मुआवजा वितरण सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधीक्षण अभियंता और अधिकारी उपस्थित रहे

आपदा से विभागवार अनुमानित क्षति

विभाग/संस्था अनुमानित क्षति (₹ करोड़)
लोनिवि (PWD) 46.00
पीएमजीएसवाई 26.38
सिंचाई विभाग 64.50
पेयजल निगम 18.23
जल संस्थान 13.31
विद्युत विभाग 10.63
शिक्षा विभाग 4.18
ग्रामीण विकास विभाग 4.15
कृषि विभाग 0.54
उद्यान विभाग 0.0878
स्वास्थ्य विभाग 0.35
अन्य (विकासखण्ड स्तर) 9.23
कुल अनुमानित क्षति 211+

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button