क्राइम

रंजिश में झोंका था फायर,  तीन गिरफ्तार, कार भी बरामद

Firing was done due to enmity, three arrested, car also recovered

खबर को सुनें


रंजिश में झोंका था फायर,  तीन गिरफ्तार, कार भी बरामद

देहरादून, 18 सितंबर 2025 : बीती 14 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई खुलेआम फायरिंग के मामले में दून पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे आपसी पुरानी रंजिश थी।
 शिकायतकर्ता आसिफ मालिक अपने दोस्त हसन के साथ लाल पुल से सहारनपुर चौक की ओर जा रहे थे। तभी मेहता वाला बाग के पास एक काली KIA कार में सवार युवकों ने उन्हें रोककर उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद आसिफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर तुरंत जांच शुरू की गई।
पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, अपने मुखबिरों से जानकारी जुटाई और सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पता लगाया। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने यश ठाकुर, देवराज और प्रिंस रोसवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई किआ सोनैट कार भी बरामद की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP12 BY 9995 है।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी यश ठाकुर ने कबूल किया कि उसकी और पीड़ित आसिफ (उर्फ बाबा) की पुरानी दुश्मनी थी। यश ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आसिफ पर हमला करने की योजना बनाई थी। इस गैंग में यश के अलावा सात और युवक शामिल थे, जिनमें से ऋतिक, सागर, भानु और उधम प्रधान के नाम सामने आए हैं।
यश ने बताया कि प्रिंस की किआ कार से वे देहरादून आए थे और आसिफ का पीछा किया। मेहता वाला बाग के पास भानु और सागर ने आसिफ पर गोली चलाई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना के बाद आरोपी भानु ने कनखल और उधम प्रधान ने रुड़की में भी फायरिंग की थी। हरिद्वार पुलिस ने इन दोनों को देहरादून की घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और वे जेल में हैं।
अभी भी दो अन्य आरोपी ऋतिक और सागर फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। कोतवाली नगर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button