स्वास्थ्य

झोलाछाप के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, चलाया जाए अभियान

Strict action should be taken against quacks

खबर को सुनें


झोलाछाप के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, चलाया जाए अभियान

  • हरिद्वार से शुरू हुई  स्वास्थ्य महाकुंभ की तैयारियां

हरिद्वार, 9 सितंबर 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर तक उत्तराखंड सरकार “स्वास्थ्य पखवाड़ा” का आयोजन भव्य एवं व्यापक स्तर पर करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने हरिद्वार से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं I इस बीच स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक करना हमारी प्राथमिकता है। इस अभियान की कमान हरिद्वार में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली। मंगलवार को उन्होंने विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा, ममता राकेश सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. कुमार ने कहा कि यह पखवाड़ा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन और समाज के बीच संवाद और सेवा का सेतु बनेगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी मेडिकल कॉलेजों तक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर आयोजित हों। इन शिविरों में हृदय रोग, मधुमेह, स्त्री एवं बाल रोग सहित गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों को भी इसमें सक्रिय भूमिका दी जाएगी ताकि व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो।
डॉ. कुमार ने निक्षय मित्र योजना को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि टीबी मरीजों को गोद लें, ताकि उन्हें पोषण और मानसिक सहयोग मिल सके। इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव के आगमन पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने उनका स्वागत किया और पखवाड़े को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का आश्वासन दिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी विभागों की सहभागिता पर बल दिया गया।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button