आपदा प्रबंधनउत्तराखंडतीर्थाटन

15 हजार फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे 25 यात्री, एसडीआरएफ ने बचाई जान

25 passengers were stranded at an altitude of 15,000 feet, SDRF saved their lives

खबर को सुनें


15 हजार फीट की ऊंचाई पर फंस गए थे 25 यात्री, एसडीआरएफ ने बचाई जान

आधी रात कोचलाया बचाव अभियान, हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर फंसे  थे ये यात्री

चमोली, 5 अक्टूबर 2025 : हेमकुंड साहिब के पास अदलाकोटी में फंसे लगभग 25 यात्रियों को शनिवार देर रात एसडीआरएफ टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सतोपंथ ट्रैक से चार ट्रैकरों को रेस्क्यू किया गया था, जबकि एक की मौत हो गई थी। देर रात अदलाकोटी क्षेत्र से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि कई यात्री खराब मौसम और अंधेरे के कारण रास्ते में फंसे हैं।

सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक रविंद्र पटवाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम पोस्ट घाघरिया से आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल रवाना हुई। टीम ने रात के घनघोर अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 20 से 25 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से घाघरिया गुरुद्वारे में पहुंचाया गया।

एसडीआरएफ ने यात्रियों से अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति और प्रशासनिक निर्देशों का पालन अवश्य करें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Global Ganga News

साथियों, Globalganga.com के मंच पर आपका स्वागत करते हुए हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह ऐसा मौका है, जब हम भी वेब पोर्टल की भीड़ में शामिल होने जा रहे हैं, इस संकल्प के साथ कि भीड़ का हिस्सा होते हुए भी हमेशा भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करेंगे। हम चाहते हैं कि उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं का देश-दुनिया में प्रसार हो, उत्तराखंड की बोली-भाषाएं समृद्ध हों और उन्हें स्वतंत्र पहचान मिले, यहां आध्यात्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन का विकास हो …और सबसे अहम बात यह कि इस सब में हमारी भी कुछ न कुछ भागीदारी अवश्य रहे। साथ ही एक विनम्र आग्रह भी है कि अपने कीमती सुझावों से समय-समय पर अवगत कराते रहें। ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर गतिमान रहे। अंत में सिर्फ इतना ही कहना है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा बनाये रखें। यही भरोसा समाज में संवाद की बुनियाद मजबूत करने का आधार बनेगा। इन्हीं शब्दों के साथ आइये! कामना करें कि- ‘सबके हृदय में सर्वदा संवेदना की दाह हो, हमको तुम्हारी चाह हो, तुमको हमारी चाह हो। -संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button