
देहरादून: भूमि घोटालों के आरोपी रामनरेश नौटियाल निवासी देहरादून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तरकाशी जिले के पुरोला में था और पिछले छह महीने से छिपा हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रामनरेश नौटियाल के खिलाफ भूमि धोखाधड़ी से जुड़े 11 मुकदमे प्रेमनगर थाने में दर्ज हैं। यह सभी मुकदमे अलग-अलग पीड़ितों की शिकायतों पर दर्ज किए गए थे।



